Posts

Showing posts with the label Shubhkamna

केवटी रनवे में कमलापुरी वैश्य महासभा का भव्य होली मिलन समारोह, फूलों और गुलाल से सजा माहौल

Image
केवटी रनवे में कमलापुरी वैश्य महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित, कई गणमान्य लोग शामिल। बिहार में दरभंगा जिले के केवटी रनवे में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रनवे स्थित छोटू गुप्ता के नारियल गोदाम में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दरभंगा में होली मिलन समारोह की धूम, मेथुर साह स्मृति भवन में रंग, संस्कृति और सम्मान का यादगार आयोजन

Image
बिहार में दरभंगा के मेथुर साह स्मृति भवन में रविवार, 1 मार्च को कमलापूरी समाज की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। आयोजन में पारंपरिक रंगों के साथ आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी

अरुण गुप्ता जी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं

Image
बिहार में मधुबनी जिला के राजनगर निवासी अरुण कुमार गुप्ता जी को शादी की 25वीं सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। भगवान महादेव और मां गौरी की कृपा आप दोनों पर हमेशा बनी रहे, कमलापुरी परिवार की ओर से यही कामना है।

विनोद कमलापुरी को जन्मदिन और सालगिरह की शुभकामनाएं... आप भी दीजिए बधाई

Image
अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के सदस्य और पूर्व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कमलापुरी जी का आज,13 फरवरी को जन्मदिन है। समाजसेवी विनोद जी आज 61 साल के हो गए हैं। झारखंड के गढ़वा निवासी विनोद कमलापुरी जी की आज श्रीमति रश्मि कमलापुरी जी के साथ शादी की सालगिरह भी है। इन्होंने वैवाहिक जीवन के 34 साल पूरे कर लिए हैं।

कमलापुरी परिवार के लिए गर्व की बात- डॉ दीनानाथ साह बने संस्कृत विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रथम

Image
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है कि डॉ दीनानाथ साह कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रथम बनाए गए हैं। संस्कृत के प्रकांड विद्वान डॉ साह ने गुरुवार, 10 फरवरी को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रथम का कार्यभार संभाला।

श्रीयंश राज को जन्मदिन की बधाई... आप भी दीजिए शुभकामनाएं

Image
श्री अनिल कुमार गुप्ता और श्रीमति सीमा गुप्ता के सुपुत्र श्रीयंश राज जी का आज जन्मदिन है। पूर्वी चंपारण के पताही निवासी स्वर्गीय जय नारायण प्रसाद और श्रीमति रीता गुप्ता जी के 12 साल के पोते श्रीयंश राज को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।