Posts

Showing posts with the label Events

केवटी रनवे में कमलापुरी वैश्य महासभा का भव्य होली मिलन समारोह, फूलों और गुलाल से सजा माहौल

Image
केवटी रनवे में कमलापुरी वैश्य महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित, कई गणमान्य लोग शामिल। बिहार में दरभंगा जिले के केवटी रनवे में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रनवे स्थित छोटू गुप्ता के नारियल गोदाम में आयोजित हुआ, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कमलापुरी वैश्य महासभा की अहम बैठक 7 मार्च को लखनऊ में, संगठन की भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा

Image
लखनऊ। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा (पंजी), उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 07 मार्च 2026, शनिवार को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। संगठन से जुड़े संरक्षकगण, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि और आजीवन सदस्यों को इसमें शामिल

कहलगांव में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Image
कहलगांव (भागलपुर): कमलापुरी भवन, कहलगांव में 1 मार्च 2026 को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कमलापुरी समाज के लोगों ने अपने पूरे परिवार के साथ भाग लेकर रंगों के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया।

धनबाद में कमलापुरी वैश्य सभा का पारिवारिक मिलन सम्पन्न

Image
झरिया काली मंदिर में सर्वसम्मति से कई सामाजिक प्रस्ताव पारित, महिला समिति गठन। धनबाद जिले के झरिया 4 स्थित काली मंदिर प्रांगण में 1 मार्च 2026 को अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य सभा, धनबाद जिला इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जितेंद्र प्रसाद कमलापुरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कमलापुरी तथा

दरभंगा में होली मिलन समारोह की धूम, मेथुर साह स्मृति भवन में रंग, संस्कृति और सम्मान का यादगार आयोजन

Image
बिहार में दरभंगा के मेथुर साह स्मृति भवन में रविवार, 1 मार्च को कमलापूरी समाज की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। आयोजन में पारंपरिक रंगों के साथ आपसी भाईचारे और एकता का संदेश भी

महिला सशक्तिकरण को लेकर मधुबनी में संगठन की बड़ी बैठक

Image
बिहार में मधुबनी जिले के महादेव पट्टी ग्राम में 01 फरवरी 2026 को बिहार प्रदेश की प्रादेशिक सभा की अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा केवटी मंडल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित

Image
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा केवटी मंडल की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राम जुलूम उच्च विद्यालय केवटी-बनवारी परिसर में पूर्व मुखिया राम प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में कमलापुरी वैश्य समाज के मैट्रिक, इण्टर, स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 51 छात्र-छात्राओं को

अर्चना ने जेआरएफ में सफलता प्राप्त कर केवटी के साथ मधुबन का भी नाम किया रोशन

Image
केवटी, दरभंगा निवासी अनिल कुमार गुप्ता की पुत्रवधु अर्चना कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में आईसीएमआर-जेआरएफ में सफलता प्राप्त की है। इस कामयाबी के साथ अर्चना कुमारी ने अपने ससुराल केवटी के साथ मायके मधुबन का भी नाम रोशन किया है। अर्चना के पिता जयराम प्रसाद गुप्ता अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कठिन परीक्षा में अर्चना ने देशभर में 72वीं रैंक हासिल की है। ये देश-दुनिया के कमलापुरी परिवार के लिए गर्व की बात है।

महासभा अध्यक्ष चुनाव से पहले सभी कमलापुरी बनिया को इन बातों को जरूर जानना चाहिए

Image
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन 6 से 8 जनवरी, 2024 तक सुपौल जिला के वीरपुर में होने जा रहा है। साल 1915 में गठन होने के बाद यह अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की 14वीं राष्ट्रीय बैठक होगी। महाधिवेशन की इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष का चुनाव होना है।

चुनाव आने पर एक्टिव हैं इससे पहले कुछ किया तो बताइए? आप भी देखिए कड़ाके की सर्दी में भी किस तरह है माहौल में गर्मी

Image
वीरपुर में होने जा रहे महाधिवेशन को लेकर इस कड़ाके की सर्दी में भी माहौल में गर्मी है। ये गर्माहट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा अध्यक्ष चुनाव तक जारी रहने की उम्मीद है। अध्यक्ष चुनाव और महासभा के कामकाज को लेकर कमलापुरी समाज के लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं। जनता का काम है सवाल करना। अगर आप उनके उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतरेंगे...उम्मीद के लायक काम नहीं करेंगे तो, वो आपसे पूछेंगे ही और आपको जवाब देना ही होगा। जवाबदेही ली है तो जवाब तो देना ही होगा।

कहलगांव कमलापुरी वैश्य महिला समिति का गठन

Image
बिहार के कहलगांव में कमलापुरी वैश्य महिला समिति का गठन किया गया है। रविवार 24 दिसंबर को कहलगांव कमलापुरी विवाह भवन में एक भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस शिव चर्चा कार्यक्रम में कहलगांव के आसपास के लोगों के साथ विशेषतौर पर सभी कमलापुरी महिलाओं को आमंत्रित किया गया।

महाधिवेशन से पहले प्रादेशिक सभा गठन की कवायद, लेकिन क्या आपको ये पता है?

Image
आप लोगों को पता ही होगा कि अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा का महाधिवेशन वीरपुर में आगामी 7 जनवरी, 2024 को होने जा रहा है। इससे पहले की बैठक 8 साल पहले केवटी में हुई थी। हजारों लोग आए थे। अध्यक्ष जी का चुनाव हुआ था। आपको ये भी पता ही होगा कि महासभा की बैठक में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होता है और चुने गए अध्यक्षजी अपने विवेक के अनुसार कार्यसमिति-केंद्रीय परिषद के लोगों को मनोनीत करते है।

शिवहर और परसौनी गोप में माता कमला पूजनोत्सव व हवन का आयोजन

Image
बिहार के शिवहर और परसौनी गोप में माता कमला पूजनोत्सव व हवन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा शिवहर जिला इकाई की ओर से 28 अक्तूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष शरद पूर्णिमा के अवसर पर माता कमला पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। शिवहर स्थित कंचन साह धर्मशाला में इस अवसर पर पूजा- अर्चना के बाद हवन भी किया गया।

अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा कार्यसमिति की बैठक शिवहर में संपन्न

Image
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा कार्यसमिति की बैठक रविवार, 22 जनवरी को शिवहर में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिवजी प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री शैलेंद्र चंद्र कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद गुप्ता, बंगाल के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, कर्नाटक के अध्यक्ष रिपन कुमार गुप्ता सहित विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी मौजूद थे।

राजेश गुप्ता फिर बने अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष

Image
श्री राजेश गुप्ता कमलापुरी (भगवती परिवार) एक बार फिर अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। रविवार, 25 दिसंबर को लखनऊ में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता (भगवती परिवार) कानपुर को फिर से सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। राजेश कमलापुरी के नाम का प्रस्ताव महेश गुप्ता कमलापुरी ने किया। इसका अनुमोदन

कमलापुरी समाज ने किया सिन्धु गुप्ता का सम्मान

Image
सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया की सभापति (मेयर) बनने के बाद से ही सिंधु गुप्ता जी को बधाई देने का सिलसिला जारी है। अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की ओर से भी सिंधु गुप्ता जी को बधाई दी गई है। कमलापुरी समाज का नाम रौशन करने पर अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की ओर से भी सिंधु गुप्ता को सम्मानित किया गया। महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल और फूल-माला देकर सम्मानित किया।

कमलापुरी समाज के लिए गर्व की बात, सिंधु गुप्ता बनीं बैरगनिया की मेयर

Image
कमलापुरी समाज की सिंधु गुप्ता बैरगनिया की मेयर बन गई हैं। सीतामढ़ी के बैरगनिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद यानी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में सिंधु गुप्ता 5910 वोट हासिल कर जीत दर्ज की हैं। उनके प्रतिद्वंदी मधु कुमारी को 3381, बसीर अंसारी को 3049, धर्मवीर को 2877 और जमीरी लाल साह को 2849 वोट हासिल हुए। बैरगनिया नगर परिषद चुनाव में उप मुख्य पार्षद पद पर धीरज कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं।

कमलापुरी परिवार के लिए गर्व की बात- डॉ दीनानाथ साह बने संस्कृत विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रथम

Image
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है कि डॉ दीनानाथ साह कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव प्रथम बनाए गए हैं। संस्कृत के प्रकांड विद्वान डॉ साह ने गुरुवार, 10 फरवरी को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रथम का कार्यभार संभाला।

शिवहर में दी गई स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि

Image
बिहार के शिवहर में शुक्रवार 11 फरवरी को भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा की राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्षा रानी गुप्ता ने की।

कमलापुरी वैश्य परिवार पंचायत कमिटी केतार प्रथम स्थापना दिवस सम्पन्न

Image
झारखंड में गढ़वा के केतार में 24 जनवरी को कमलापुरी वैश्य परिवार पंचायत कमिटी केतार का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह के शुरुआत में कमिटी के संरक्षक श्री मिथलेश प्रसाद और श्री रामाश्रय प्रसाद जी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद श्री गणेश प्रसाद और श्री प्रेम कुमार गुप्ता ने अखंड दीप प्रज्वलित किया।