अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा केवटी मंडल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित

अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा केवटी मंडल की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राम जुलूम उच्च विद्यालय केवटी-बनवारी परिसर में पूर्व मुखिया राम प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में कमलापुरी वैश्य समाज के मैट्रिक, इण्टर, स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 51 छात्र-छात्राओं को

प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कमलापुरी वैश्य संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, दरभंगा ग्रामीण कमलापुरी वैश्य संगठन के जिला अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया रामप्रसाद गुप्ता, अधिवक्ता सनोज कुमार, भोला प्रसाद गुप्ता, केवटी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार साहू, कृष्ण प्रसाद गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि शिक्षा केवल किताबों के पन्नों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह सोचने, समझने और आगे बढ़ने की कला सिखाती है। यह हमें सही और गलत की पहचान कराती है और आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाती है। यही कारण है कि शिक्षा को भोजन, पानी और हवा की तरह ही जीवन का आधार माना जाता है। इस मौके पर प्रदीप प्रसाद गुप्ता, संतोष प्रसाद गुप्ता, गंगा प्रसाद गुप्ता, पशुपति प्रसाद गुप्ता, वैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
देखिए तस्वीरें- 
























 फोटो और रिपोर्ट- कन्हैया गुप्ता, केवटी-रनवे

यह वेबसाइट www.kamlapuriparivar.com कमलापुरी परिवार के सभी लोगों के लिए समर्पित है। आपके पास वैश्य समाज से संबंधित कोई भी जानकारी है तो लिख कर फोटो के साथ मुझे guptahitendra@ gmail.com पर भेज दें। यहां नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट/ विचार / सलाह जरूर लिखें

Comments

Popular posts from this blog

कमलापुरी वैश्य- उत्पति और इतिहास

वैश्य घटक- वैश्य समाज के सभी घटकों के बारे में जानिए

आज का बनिया समाज: कारोबार से दूरी और नौकरी की दौड़, कहां जा रहे हैं हम!

क्या हम खुद अपने बच्चों को बिजनेस से दूर कर रहे हैं? आखिर बनिया अपने बच्चे को धंधे से कैसे जोड़कर रखे?

कमलापुरी वैश्य को पिछड़ा वर्ग केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए सांसद रमा देवी ने लिखा पत्र, केंद्रीय मंत्री से मिले अध्यक्ष जयराम प्रसाद गुप्ता

महासभा अध्यक्ष चुनाव से पहले सभी कमलापुरी बनिया को इन बातों को जरूर जानना चाहिए

About us

महिला सशक्तिकरण को लेकर मधुबनी में संगठन की बड़ी बैठक

बेटी को सेठ नहीं, साहब चाहिए- क्या शादियों के चक्कर में बनिया का बेटा नौकर बनने को मजबूर है?

कमलापुरी वैश्य महासभा की अहम बैठक 7 मार्च को लखनऊ में, संगठन की भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा