बिहार में मधुबनी जिले के महादेव पट्टी ग्राम में 01 फरवरी 2026 को बिहार प्रदेश की प्रादेशिक सभा की अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश महिला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता और संयुक्त मंत्री स्वाति गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही स्थानीय भाई-बंधु भी बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए और संगठन को मजबूती देने को लेकर अपने विचार साझा किए।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता और महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। महिला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता और संयुक्त मंत्री स्वाति गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि जब महिलाएं संगठित होंगी, तभी समाज सशक्त बनेगा।
बैठक के बाद महिला पदाधिकारियों ने गांव में घर-घर जाकर बहनों से मुलाकात की। बहनों द्वारा संगठन के प्रति दिखाया गया सम्मान, समर्पण और उत्साह सभी पदाधिकारियों के लिए नई ऊर्जा का स्रोत बना। ग्रामीण बहनों के आत्मीय स्वागत और प्रोत्साहन के लिए संगठन ने उनका आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में मधुबनी जिले के जयनगर में जयनगर महिला मंच की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती सुनैना गुप्ता को अध्यक्ष और श्रीमती चंदा गुप्ता को महामंत्री चुना गया।
इस बैठक में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल हुईं। विशेष रूप से वंदना गुप्ता, तारामनी गुप्ता, गुड़िया गुप्ता और प्रीति गुप्ता की सक्रिय भागीदारी रही। माताओं के आशीर्वाद और बहनों के उत्साह से यह बैठक पूरी तरह सफल रही।
अंत में महिला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, माताओं, बहनों और स्थानीय सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन इसी तरह जन-जन तक पहुंचकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाता रहेगा।
यह वेबसाइट www.kamlapuriparivar.com कमलापुरी परिवार के सभी लोगों के लिए समर्पित है। आपके पास वैश्य समाज से संबंधित कोई भी जानकारी है तो लिख कर फोटो के साथ मुझे guptahitendra@ gmail.com पर भेज दें। यहां नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट/ विचार / सलाह जरूर लिखें
.jpg)
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment