धनबाद में कमलापुरी वैश्य सभा का पारिवारिक मिलन सम्पन्न

झरिया काली मंदिर में सर्वसम्मति से कई सामाजिक प्रस्ताव पारित, महिला समिति गठन।

धनबाद जिले के झरिया 4 स्थित काली मंदिर प्रांगण में 1 मार्च 2026 को अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य सभा, धनबाद जिला इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जितेंद्र प्रसाद कमलापुरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कमलापुरी तथा

विशिष्ट अतिथि के रूप में शैलेन्द्र गुप्ता और रवि शंकर गुप्ता (केंद्रीय परिषद सदस्य) एवं उपेंद्र कुमार गुप्ता (रांची इकाई उपाध्यक्ष) मौजूद रहे। समारोह में धनबाद, झरिया, कतरास, डिगवाडीह, गोविंदपुर और निरसा सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

धनबाद में कमलापुरी वैश्य सभा का पारिवारिक मिलन सम्पन्न  1

कार्यक्रम की शुरुआत मां कमला देवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। सभी अतिथियों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का उत्साह साफ दिखाई दिया।

धनबाद में कमलापुरी वैश्य सभा का पारिवारिक मिलन सम्पन्न 2

मिलन समारोह के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें संगठनात्मक परिवेश के अंतर्गत सामाजिक योगदान को बढ़ावा देना, युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, समाज के युवा-युवतियों के वैवाहिक परिचर्चा को प्रोत्साहन देना और सामाजिक कार्यों में संगठित रूप से भागीदारी बढ़ाना शामिल रहा। इसके अलावा समय-समय पर जिला इकाई द्वारा मिलन समारोह आयोजित करने और सामाजिक कार्यक्रमों के निष्पादन के लिए आर्थिक शुल्क निर्धारण करने का भी निर्णय लिया गया।

धनबाद में कमलापुरी वैश्य सभा का पारिवारिक मिलन सम्पन्न 3

कार्यक्रम में जिला इकाई के सुनील कुमार कमलापुरी, भूपेन्द्र प्रसाद कमलापुरी, अजय प्रसाद कमलापुरी, मनीष गुप्ता कमलापुरी, शत्रुघ्न प्रसाद कमलापुरी, अरुण गुप्ता कमलापुरी, सन्नी गुप्ता कमलापुरी, अनिल गुप्ता कमलापुरी, विवेक गुप्ता कमलापुरी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। इस अवसर पर कमलापुरी वैश्य समाज महिला समिति का भी गठन किया गया, जिसे समाज की महिलाओं की सक्रिय भूमिका को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 

धनबाद में कमलापुरी वैश्य सभा का पारिवारिक मिलन सम्पन्न

यह वेबसाइट www.kamlapuriparivar.com कमलापुरी परिवार के सभी लोगों के लिए समर्पित है। आपके पास वैश्य समाज से संबंधित कोई भी जानकारी है तो लिख कर फोटो के साथ मुझे guptahitendra@gmail.com पर भेज दें। यहां नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट/ विचार / सलाह जरूर लिखें

Comments

Popular posts from this blog

कमलापुरी वैश्य- उत्पति और इतिहास

वैश्य घटक- वैश्य समाज के सभी घटकों के बारे में जानिए

आज का बनिया समाज: कारोबार से दूरी और नौकरी की दौड़, कहां जा रहे हैं हम!

क्या हम खुद अपने बच्चों को बिजनेस से दूर कर रहे हैं? आखिर बनिया अपने बच्चे को धंधे से कैसे जोड़कर रखे?

महासभा अध्यक्ष चुनाव से पहले सभी कमलापुरी बनिया को इन बातों को जरूर जानना चाहिए

कमलापुरी वैश्य महासभा की अहम बैठक 7 मार्च को लखनऊ में, संगठन की भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा

महिला सशक्तिकरण को लेकर मधुबनी में संगठन की बड़ी बैठक

About us

कमलापुरी वैश्य को पिछड़ा वर्ग केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए सांसद रमा देवी ने लिखा पत्र, केंद्रीय मंत्री से मिले अध्यक्ष जयराम प्रसाद गुप्ता

बेटी को सेठ नहीं, साहब चाहिए- क्या शादियों के चक्कर में बनिया का बेटा नौकर बनने को मजबूर है?