शिवहर में होली पर्व का भव्य आयोजन

अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा शिवहर के तत्वाधान में रंगों का पावन पर्व होली बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन शिवहर के प्रसाद उत्सव हॉल में संपन्न हुआ। समाज के सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


शिवहर में होली पर्व का भव्य आयोजन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट रमाकांत गुप्ता, नंदन गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। उनके साथ रामरेखा गुप्ता, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, शिवजी प्रसाद गुप्ता, सुधीर गुप्ता और रामचंद्र प्रसाद गुप्ता (दवा दुकान) भी मौजूद रहे।

दोसतिया पंचायत की मुखिया सुनैना देवी के पति सुनील कुमार गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। समाज के सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

शिवहर में होली पर्व का भव्य आयोजन

इस अवसर पर पारंपरिक होली गीतों और आपसी मिलन ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, सद्भाव और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया गया। यह आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ। 

यह वेबसाइट www.kamlapuriparivar.com कमलापुरी परिवार के सभी लोगों के लिए समर्पित है। आपके पास वैश्य समाज से संबंधित कोई भी जानकारी है तो लिख कर फोटो के साथ मुझे guptahitendra@ gmail.com पर भेज दें। यहां नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट/ विचार / सलाह जरूर लिखें

Comments

Popular posts from this blog

कमलापुरी वैश्य- उत्पति और इतिहास

वैश्य घटक- वैश्य समाज के सभी घटकों के बारे में जानिए

दिल्ली में राष्ट्रीय युवा संघ की महत्वपूर्ण बैठक, तालकटोरा स्टेडियम में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

आज का बनिया समाज: कारोबार से दूरी और नौकरी की दौड़, कहां जा रहे हैं हम!

क्या हम खुद अपने बच्चों को बिजनेस से दूर कर रहे हैं? आखिर बनिया अपने बच्चे को धंधे से कैसे जोड़कर रखे?

कमलापुरी वैश्य समाज की बेटी दीक्षा ने रचा सफलता का इतिहास, JRF में चयन से परिवार में खुशी

About us

कमलापुरी वैश्य को पिछड़ा वर्ग केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए सांसद रमा देवी ने लिखा पत्र, केंद्रीय मंत्री से मिले अध्यक्ष जयराम प्रसाद गुप्ता

महिला सशक्तिकरण को लेकर मधुबनी में संगठन की बड़ी बैठक

महासभा अध्यक्ष चुनाव से पहले सभी कमलापुरी बनिया को इन बातों को जरूर जानना चाहिए