गढ़वा के अभिमन्यु प्रसाद उर्फ मन्नू कमलापुरी का निधन

गढ़वा के कमलापुरी मोहल्ला निवासी अभिमन्यु प्रसाद उर्फ मन्नू कमलापुरी का गुरुवार की रात वाराणसी से इलाज कराकर लौटने के क्रम में निधन हो गया। 52 साल के अभिमन्यु कमलापुरी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। तबियत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया था। निधन की खबर सुनकर पूरे कमलापुरी समाज में शोक की लहर छा गई।
मन्नु कमलापुरी बहुत मिलनसार और हंसमुख व्यक्ति थे। हर किसी से साथ उनका अच्छा व्यवहार था। सिर्फ 52 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सुन आसपास के लोग सकते में हैं। अभिमन्यु अपने पीछे पत्नी के साथ एक पुत्र छोड़ गए हैं। पुत्र अभी बारहवीं क्लास में है।

उनके निधन पर गढ़वा में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। कमलापुरी समाज की ओर से दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोगों ने प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें और परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति दें।

शोकसभा में कमलापुरी समाज के अध्यक्ष बृज मोहन प्रसाद, संरक्षक मुरली प्रसाद, हरिचरण प्रसाद कमलापुरी, शत्रुघ्न प्रसाद, विनोद कमलापुरी, दिलीप कमलापुरी, प्रदीप प्रसाद, विजय कमलापुरी, रामकिशोर प्रसाद, अविनाश कमलापुरी, सुधीर कमलापुरी, अनूप कुमार, युगल प्रसाद, उत्तम कमलापुरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


यह वेबसाइट www.kamlapuriparivar.com अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा परिवार के सभी लोगों के लिए समर्पित है। कमलापुरी परिवार का उद्देश्य वैश्य समाज के सभी सदस्यों को एक मंच उपलब्ध कराना है। आप यहां वैश्य समाज से जुड़ी खबरों और गतिविधियों को यहां साझा कर सकते हैं। यहां आप परिवार में हो रहे बर्थडे, तीज-त्योहार, शादी-विवाह, उत्सव से संबंधित खबरें और फोटो भेज सकते हैं। वैश्य समाज के लिए हो रहे कार्यों पर भी खबर लिखकर भेज सकते हैं। आप यहां वैश्य समाज से संबंधित जो कुछ लिखना चाहे लिख सकते हैं। यदि आपके पास वैश्य समाज से संबंधित कोई भी जानकारी है तो लिख कर फोटो के साथ मुझे guptahitendra @ gmail. com या kamlapuriparivar @ gmail. com पर भेज दीजिए। यहां नीचे अपना कमेंट/ विचार भी जरूर लिखें

Comments

Popular posts from this blog

कमलापुरी वैश्य- उत्पति और इतिहास

वैश्य घटक- वैश्य समाज के सभी घटकों के बारे में जानिए

क्या हम खुद अपने बच्चों को बिजनेस से दूर कर रहे हैं? आखिर बनिया अपने बच्चे को धंधे से कैसे जोड़कर रखे?

आज का बनिया समाज: कारोबार से दूरी और नौकरी की दौड़, कहां जा रहे हैं हम!

महिला सशक्तिकरण को लेकर मधुबनी में संगठन की बड़ी बैठक

दरभंगा में होली मिलन समारोह की धूम, मेथुर साह स्मृति भवन में रंग, संस्कृति और सम्मान का यादगार आयोजन

गढ़वा में बेटी की शादी पर समाज ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिए 51 हजार रुपये