भागलपुर के शिव नारायणपुर में महिला मंच की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ विचार-विमर्श

भागलपुर जिले के शिव नारायणपुर में श्रीमती कविता गुप्ता के निज निवास स्थान पर स्थानीय महिलाओं के साथ महिला मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वजातीय एकता, संगठन की मजबूती और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी बहनों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने-अपने सार्थक सुझाव रखे। बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने बताया कि बैठक के दौरान स्थानीय महिला मंच का गठन भी किया गया, जिससे क्षेत्र में महिलाओं को संगठित कर सामाजिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।


इसी क्रम में बिहार प्रदेश महिला मंच का विस्तार करते हुए श्रीमती कविता गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, जबकि अर्चना गुप्ता, कंचन गुप्ता, प्रियतमा गुप्ता एवं अनुराधा गुप्ता को सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल किया गया।


यह बैठक संयुक्त रूप से भागलपुर जिला महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती रंजना गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती रुबी गुप्ता, सक्रिय सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता, बरोहिया ग्राम अध्यक्ष श्रीमती रीता गुप्ता, निवेदिता गुप्ता एवं बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई।


बैठक में स्थानीय महिलाओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण देखकर सभी पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गुप्ता ने कहा कि शिव नारायणपुर की बहनों का जोश और सम्मान संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता है और आगे और भी मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा देता है। अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।


यह वेबसाइट www.kamlapuriparivar.com कमलापुरी परिवार के सभी लोगों के लिए समर्पित है। आपके पास वैश्य समाज से संबंधित कोई भी जानकारी है तो लिख कर फोटो के साथ मुझे guptahitendra@gmail.com पर भेज दें। यहां नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट/ विचार / सलाह जरूर लिखें

Comments

Popular posts from this blog

कमलापुरी वैश्य- उत्पति और इतिहास

गढ़वा में बेटी की शादी पर समाज ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिए 51 हजार रुपये

वैश्य घटक- वैश्य समाज के सभी घटकों के बारे में जानिए

आज का बनिया समाज: कारोबार से दूरी और नौकरी की दौड़, कहां जा रहे हैं हम!

क्या हम खुद अपने बच्चों को बिजनेस से दूर कर रहे हैं? आखिर बनिया अपने बच्चे को धंधे से कैसे जोड़कर रखे?

महिला सशक्तिकरण को लेकर मधुबनी में संगठन की बड़ी बैठक

दरभंगा में होली मिलन समारोह की धूम, मेथुर साह स्मृति भवन में रंग, संस्कृति और सम्मान का यादगार आयोजन