गढ़वा में बेटी की शादी पर समाज ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिए 51 हजार रुपये

सामाजिक सरोकार की एक मिसाल पेश करते हुए अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा झारखण्ड की इकाई गढ़वा उत्तरी ने जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए एक सराहनीय पहल की है। 18 जनवरी 2026 को गढ़वा में उस वक्त बनिया समाज की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली, जब अखिल भारतीय

कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा ने एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे बढ़कर साथ दिया।

Garhwa Wedding Help

अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा ने मां कमला सेवा समिति ट्रस्ट के माध्यम से स्वर्गीय राजेंद्र गुप्ता और अनीता कुंवर जी की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये की नगद सहायता राशि दी। यह सहयोग राशि कन्यादान के उद्देश्य से दी गई, ताकि शादी की तैयारियों में परिवार को सहारा मिल सके।

गढ़वा उत्तरी इकाई के संरक्षक दिलीप कमलापुरी, प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कमलापुरी समेत कई पदाधिकारी सीधे ग्राम मोरबे, थाना मझिआंव, जिला गढ़वा स्थित अनीता कुंवर के घर पहुंचे।

इस मौके पर जिला इकाई अध्यक्ष मनीष कमलापुरी, शैलेन्द्र प्रसाद, भोला शंकर कमलापुरी, रौशन कमलापुरी, पप्पू कमलापुरी, नीतीश कमलापुरी और शिवम कमलापुरी भी मौजूद रहे। सभी ने परिवार को शुभकामनाएं दीं और बेटी के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज के जरूरतमंद परिवारों के साथ हमेशा खड़ा रहा है और आगे भी इसी तरह सहयोग करता रहेगा। इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे सामाजिक एकजुटता की मिसाल बताया।
 

यह वेबसाइट www.kamlapuriparivar.com कमलापुरी परिवार के सभी लोगों के लिए समर्पित है। आपके पास वैश्य समाज से संबंधित कोई भी जानकारी है तो लिख कर फोटो के साथ मुझे guptahitendra@ gmail.com पर भेज दें। यहां नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट/ विचार / सलाह जरूर लिखें

Comments

  1. बहुत ही सुंदर एवं सराहनीय कार्य

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कमलापुरी वैश्य- उत्पति और इतिहास

वैश्य घटक- वैश्य समाज के सभी घटकों के बारे में जानिए

आज का बनिया समाज: कारोबार से दूरी और नौकरी की दौड़, कहां जा रहे हैं हम!

क्या हम खुद अपने बच्चों को बिजनेस से दूर कर रहे हैं? आखिर बनिया अपने बच्चे को धंधे से कैसे जोड़कर रखे?

बेटी को सेठ नहीं, साहब चाहिए- क्या शादियों के चक्कर में बनिया का बेटा नौकर बनने को मजबूर है?

महिला सशक्तिकरण को लेकर मधुबनी में संगठन की बड़ी बैठक

महासभा अध्यक्ष चुनाव से पहले सभी कमलापुरी बनिया को इन बातों को जरूर जानना चाहिए

About us

अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा केवटी मंडल की ओर से सम्मान समारोह आयोजित

कमलापुरी वैश्य महासभा की अहम बैठक 7 मार्च को लखनऊ में, संगठन की भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा