कमलापुरी समाज की रिया बनीं न्यूज एंकर

कमलापुरी वैश्य समाज के लिए गर्व की बात है कि परिवार की एक बेटी एक न्यूज चैनल में एंकर बन गई हैं। छत्तीसगढ़ में मैनपाट सीतापुर की रिया कमलापुरी विलासपुर के ग्रैंड न्यूज में न्यूज एंकर बनी हैं।

रिया ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। न्यूज एंकर बनने पर रिया को देश भर के स्वजातीय बंधुओं की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है। समाज के लोग उन्हें आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रिया प्रोफेसर श्री राम बिहारी गुप्ता जी की पुत्री हैं। श्री राम बिहारी गुप्ता जी छत्तीससगढ़ में कमलापुरी वैश्य समाज के पूर्व प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। अपनी बिटिया को मिल रहे सम्मान, स्नेह से वे काफी खुश होने के साथ भावुक भी हैं। उन्होंने बिटिया को मिल रहे आशीर्वाद के लिए सभी को आभार जताया है।

यह वेबसाइट www.kamlapuriparivar.com अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा परिवार के सभी लोगों के लिए समर्पित है। कमलापुरी परिवार का उद्देश्य वैश्य समाज के सभी सदस्यों को एक मंच उपलब्ध कराना है। आप यहां वैश्य समाज से जुड़ी खबरों और गतिविधियों को यहां साझा कर सकते हैं। यहां आप परिवार में हो रहे बर्थडे, तीज-त्योहार, शादी-विवाह, उत्सव से संबंधित खबरें और फोटो भेज सकते हैं। वैश्य समाज के लिए हो रहे कार्यों पर भी खबर लिखकर भेज सकते हैं। आप यहां वैश्य समाज से संबंधित जो कुछ लिखना चाहे लिख सकते हैं। यदि आपके पास वैश्य समाज से संबंधित कोई भी जानकारी है तो लिख कर फोटो के साथ मुझे guptahitendra @ gmail.com या kamlapuriparivar @ gmail.com पर भेज दीजिए। यहां नीचे अपना कमेंट/ विचार भी जरूर लिखें


Comments

  1. निःसन्देह यह हम कमलसपुरी बंधुओं के लिए गर्व की बात है । कमलापुरी की बेटी को बहुत बहुत बधाई

    ReplyDelete
  2. CONGRATULATIONS...

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कमलापुरी वैश्य- उत्पति और इतिहास

About us

वैश्य घटक- वैश्य समाज के सभी घटकों के बारे में जानिए

आज का बनिया समाज: कारोबार से दूरी और नौकरी की दौड़, कहां जा रहे हैं हम!

महासभा अध्यक्ष चुनाव से पहले सभी कमलापुरी बनिया को इन बातों को जरूर जानना चाहिए

क्या हम खुद अपने बच्चों को बिजनेस से दूर कर रहे हैं? आखिर बनिया अपने बच्चे को धंधे से कैसे जोड़कर रखे?

कमलापुरी वैश्य समाज की बेटी दीक्षा ने रचा सफलता का इतिहास, JRF में चयन से परिवार में खुशी

दिल्ली में राष्ट्रीय युवा संघ की महत्वपूर्ण बैठक, तालकटोरा स्टेडियम में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

कमलापुरी वैश्य को पिछड़ा वर्ग केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए सांसद रमा देवी ने लिखा पत्र, केंद्रीय मंत्री से मिले अध्यक्ष जयराम प्रसाद गुप्ता

महिला सशक्तिकरण को लेकर मधुबनी में संगठन की बड़ी बैठक