अक्षरा गुप्ता का अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

कमलापुरी परिवार के लिए एक अच्छी खबर है। रक्सौल की अक्षरा गुप्ता का चयन बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। अक्षरा गुप्ता रक्सौल में सुंदरपुर रोड इलाके की रहने वाली है। वह राजकिशोर साह की पुत्री हैं। अक्षरा की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और इलाके के लोग खुश हैं।


बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने के बाद अक्षरा गुप्ता अब बीसीसीआई की ओर से चेन्नई में एक अक्टूबर से आयोजित होने वाले क्रिकेट टूनर्मिट मैच में अपना योगदान देंगी। अक्षरा काफी अच्छा बल्लेबाजी करती हैं और टीम में उनका चयन ओपनर बैट्समैन के रूप में किया गया है। वैसे अक्षरा बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करती हैं।

बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन से अक्षरा काफी खुश हैं। उन्होंने कहा है कि इसका वो काफी दिनों से इंतजार कर रही थी। इस चयन के बाद वो बिहार टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वो चेन्नई में अपना बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। अक्षरा के माता-पिता ने भी चयन पर खुशी जताते हुए कहा है कि उम्मीद है कि वो आगे भी अच्छा खेलेगी।

पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने फोन कर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है। क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा तो घर पहुंचकर अक्षरा के साथ पिता राजकिशोर साह और माता रीना गुप्ता से मुलाकात कर इस चयन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।


यह वेबसाइट www.kamlapuriparivar.com कमलापुरी परिवार के सभी लोगों के लिए समर्पित है। आपके पास वैश्य समाज से संबंधित कोई भी जानकारी है तो लिख कर फोटो के साथ मुझे guptahitendra@ gmail.com पर भेज दें। यहां नीचे कमेंट बॉक्स में अपना कमेंट/ विचार / सलाह जरूर लिखें

Comments

Popular posts from this blog

कमलापुरी वैश्य- उत्पति और इतिहास

About us

वैश्य घटक- वैश्य समाज के सभी घटकों के बारे में जानिए

आज का बनिया समाज: कारोबार से दूरी और नौकरी की दौड़, कहां जा रहे हैं हम!

क्या हम खुद अपने बच्चों को बिजनेस से दूर कर रहे हैं? आखिर बनिया अपने बच्चे को धंधे से कैसे जोड़कर रखे?

महासभा अध्यक्ष चुनाव से पहले सभी कमलापुरी बनिया को इन बातों को जरूर जानना चाहिए

कमलापुरी वैश्य महासभा की अहम बैठक 7 मार्च को लखनऊ में, संगठन की भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा

महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ने लिखा कमलापुरी समाज को पत्र, मिल रही है लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया

बेटी को सेठ नहीं, साहब चाहिए- क्या शादियों के चक्कर में बनिया का बेटा नौकर बनने को मजबूर है?

महिला सशक्तिकरण को लेकर मधुबनी में संगठन की बड़ी बैठक