महाधिवेशन की सफलता के लिए तैयारी ने पकड़ी जोर, देखिए तस्वीरें
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन 6,7 और 8 जनवरी को वीरपुर में होने जा रहा है। बिहार में सुपौल जिला के वीरपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महाधिवेशन में कमलापुरी समाज से जुड़े देशभर के प्रमुख लोग शामिल होंगे। इसमें महासभा के तमाम पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।